Daily current affairs in Hindi। 06 April 2022


Daily current affairs in Hindi | हिंदी करेंट अफेयर्स 06 April 2022 current affairs। UPSC/PCS । UPSC exam


 Q.1  इंडिया-ऑस्ट्रेलिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ECTA) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:


1. इस समझौते के तहत, ऑस्ट्रेलिया को गौ -मांस सहित कुछ कृषि उत्पादों के निर्यात के मौके मिल सकेंगे 

2. दोनों देशो पेटेंट प्राप्त, जेनेरिक और बायो-सिमिलर दवाओं की मंजूरी में तेजी लाने के लिए सहमत हुए हैं


उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

A. केवल 1 

B. केवल 2 

C. 1 और 2 दोनों 

D. न तो 1 और न ही 2 

 
उत्तर: ऑप्शन: (B केवल 2) 


व्याख्या:

  • हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ECAT पर दस्तखत किये 
  • इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया को मौका मिलेगा की वह आलू, मसूर जैसे कृषि उत्पादों और मांस जैसी उत्पादों का निर्यात कर सके 
  • हालाँकि, इसमें गौ-मांस शामिल नहीं है, इसलिए पहला कथन गलत हैं 
  • समझौते के तहत दोनों देश पेटेंट प्राप्त, जेनेरिक और बायो-सिमिलर दवाओं की मंजूरी में तेजी लाने के लिए सहमत हुए हैं।  इसलिए 2 कथन सही हैं  

 

Q. 2 ब्रह्मोस मिसाइल के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार पर कीजिये:

1. इस मिसाइल को भारत ने जर्मनी और रूस के साथ मिलकर विकसित किया हैं 

2. यह एक द्वि-चरणीय और बहु -मंचीय (MULTIPLATEFORM) मिसाइल हैं 


उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?


A. केवल १

B. केवल 2 

C. 1 और 2 

D. न तो 1 और न ही 2 


उत्तर: ऑप्शन: (B केवल 2 ) 


व्याख्या:   अगर इस प्रश्न में कहा होता की यह भारत और रूस के SAHYOG से बनाया गया हैं तो पहला कथन सही होता परन्तु उन्होंने ने जर्मनी को भी शामिल किया जिसकी वजह से यह कथन सही नहीं हैं अतः विकल्प 1 गलत हैं 


  • यह एक द्वि-चरणीय और बहु -मंचीय (MULTIPLATEFORM) मिसाइल हैं इसलिए 2 विकल्प 2 सही हैं
  • क्या आप जानते हैं की अभी हाल ही में फिलीपीन्स के साथ ब्रह्मोस पर भारत की डील कुछ आगे बड़ी हैं 
  • ब्रह्मोस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मास्कोवा नदी के नाम पर रखा गया हैं 
  • यह एक द्वि-चरणीय मिसाइल हैं, जिसके पहले चरण में ठोस (SOLID PROPELLANT) इंजन जबकि दूसरे चरण में RAMJET ENGINE होता हैं 
  • इस मिसाइल को भूमि, वायु और समुद्र तीनो जगह से लांच किया जा सकता हैं इसलिए 2 कथन सही हैं 
  • इस मिसाइल की सटीकता काफी ज्यादा हैं और यह दिन और रात दोनों समय काम कर सकती है  


Q.3  हिन्दू उत्तरधिकारी अधिनियम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. यह अधिनियम हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म के परिवारों में निर्वसीयत (इंटेसटाते) या अनभिप्रेत (UNWILLED) उत्तरधिकारी के सम्बन्ध में कानून को संहिताबद्ध (CODIFY) करता हैं 

2. यह अधिनियम वंशगति (INHERITANCE) और उत्तराधिकार के सम्बन्ध में एक सामान व्यवस्था को एक कानून के दायरे में लाता हैं 

3 इसके कुछ प्रावधान में हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम (संसोधन), 2005 के जरिये संसोधन किया गया था 


उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?


A. केवल 1 

B. केवल 2 और 3 

C. केवल 1 और 3 

D. उपर्युक्त सभी 


उत्तर: ऑप्शन: D उपर्युक्त सभी


व्याख्या: हाल ही में लैंगिक असमानता के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हिन्दू उत्तराधिकारी अधिनियम के खिलाफ याचिका दायर की गयी थी 

  • इस याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से जबाब तलब किया हैं 
  • हिन्दू उत्तरधिकारी अधिनियम एक संसदीय कानून हैं जो हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म के परिवारों में निर्वसीयत उत्तरधिकारी से जुड़े कानूनों को संसोधित और उन्हें CODIFY करता हैं लिहाजा 1 कथन सही हैं 
  • यह कानून मुस्लिम, ईसाई, पारसी, और यहूदी धर्म को मानने वाले लोगो के अलावा सभी पर लागु होता हैं 
  • यह कानून आर्य समाज, ब्रह्म समाज आदि को मानने वाले लोगो और बौद्ध, सिख और जैन धर्म के अनुयायियों को हिन्दू मानता हैं 
  • यह अधिनियम वंशागति (INHERITANCE) और उत्तरधिकारी के संबंध में एक सामान व्यवस्था को एक कानून के दायरे में लाता हैं इसलिए 2 कथन सही हैं 
  • इसके कुछ प्रावधानों में हिन्दू उत्तरधिकारी अधिनियम(संसोधन), 2005 के जरिये संसोधन किया गया था 
  • इस संसोधन के जरिये महिलाओ और पुरुषो के बीच भेदभाव को कम करने की कोशिस की गयी थी 


Q.4 विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता हैं ?

A. 7 अप्रैल 

B. 10 मई 

C. 14 अप्रैल 

D. 5 जून 


उत्तर: ऑप्शन:  A (7 अप्रैल)  


 व्याख्या: WHO के मुताबिक लगभग 99% आबादी प्रदूषित हवा के साथ जी रही हैं 

  • लगभग हर जगह WHO द्वारा गुणवत्ता सीमा का उल्लघन हो रहा हैं, यह खुलासा 2022 के लिए वायु गुणवत्ता  DATABASE के जरिये हुआ हैं 
  • ये सभी हर साल 7 अप्रैल को मनाये जाने वाले 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' से पहले सामने आयी हैं 
  • इस साल के लिए इस दिवस की THEME: "OUR PLANET, OUR HEALTH" राखी गईहै 
  • आपको बता दे की 7 अप्रैल को ही 1948 में WHO की स्थापना हुयी थी 


Q.5  निम्नलिखित में से किस देश में एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं ?


A. भारत 

B. चीन 

C. सिंगापूर 

D. बांग्लादेश 


उत्तर: ऑप्शन: A (भारत) 


व्याख्या: हाल ही में केंद्रीय मंत्री जल शक्ति ने एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की निर्माण प्रगति का निरिक्षण किया 

  1. बता दे की यह प्लांट भारत में ही यमुना एक्शन -III के तहत बनाया जा रहा हैं 
  2. ओखला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली के ओखला बन रहा हैं इसलिए उत्तर A सही हैं 


Q.6  रेनके आयोग निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित हैं?

A. डिजिटल इंडिया 

B. बैंक सुधार

C. आपराधिक न्याय प्रणाली 

D. भारत में जनजाति 


उत्तर: ऑप्शन: D (भारत में जनजाति) 


  • व्याख्या: संसद की एक स्थायी ने गैर-अधिनियम, खानाबदोश और अर्ध-घुमन्तु जनजातियों (विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध -घुमन्तु जनजातिओ) से सम्बंधित विकास कार्यक्रम के कामकाज की आलोचना की हैं 
  • वर्ष 2006 में विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध-घुमन्तु जनजातिओ (NCDNT) के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया गया था 
  • इसकी अध्य्क्षता बालकृष्ण रेनके द्वारा की गयी और जून 2008 में रिपोर्ट प्रस्तुत हुई 
  • इसलिए, विकल्प (D) सही हैं 
  • इसने 2001 की जनगणना की आधार पर विमुक्त, घुमन्तु, और अर्ध-घुमन्तु जनजातिओ की आबादी लगभग 10.74 करोड़ होने का अनुमान लगाया था 
  • हालाँकि, राज्यवार सूचि तैयार करने के लिए फरवरी 2014 में एक नए आयोग का गठन किया गया हैं 
  • इसने 8 जनवरी, 2018 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमे 1262 समुदायों की विमुक्ति, घुमन्तु और अर्ध-घुमन्तु जनजातियों के रूप में पहचान की गयी थी 


Q.7  परिसीमन आयोग के संबंध में निम्लिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. अभी तक 4 बार परिसीमन आयोग का गठन किया जा चूका हैं 

2. इनके आदेश कानूनी रूप से बाध्य हैं और इसे अदालत के समक्ष चुनौती दी जा सकती हैं 


उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा /से सही नहीं हैं/है?


A. केवल 1 

B. केवल 2 

C. 1 और 2 

D. न तो 1 और न ही 2 


उत्तर: ऑप्शन: B (केवल 2) 


व्याख्या: हाल ही में परिसिमिन आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की अपनी 2 दिवसीय यात्रा समाप्त की हैं, इसलिए यह आयोग चर्चा में हैं 

  • दरअसल परिसीमन का शाब्दिक अर्थ है -सीमा निर्धारण। 
  • किसी विधायी निकाय देश या प्रान्त में निर्वाचन क्षेत्रो की सीमा तय करने की क्रिया या प्रक्रिया ही परिसीमन कहलाती हैं 
  • भारत में अब तक 4 बार परिसिमिन आयोग का गठन किया गया हैं-1952, 1963, 1973 और 2002 में।  इसलिए, कथन 1 सही हैं 
  • भारत में परिसीमन आयोग एक उच्च शक्ति निकाय हैं, जिसके आदेश कानूनी रूप से बाध्य होते हैं और इसे किसी भी अदालत के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती हैं। अतः कथन 2 सही नहीं हैं 


Q. 8  केरल की सिल्वर परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. इसकी परिचालन गति लगभग 200 किमी प्रति घंटा होगी 

2. यह सतत विकास लक्ष्य 13 को हासिल कारन में मदद करेगा 


उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से सही हैं/है ?


A. केवल 1 

B. केवल 2 

C. 1 और 2 दोनों 

D. न तो 1 और न ही 2 


उत्तर: ऑप्शन:  C (1 और 2 दोनों)


व्याख्या: केरल राज्य में सरकार की प्रस्तावित हाई-स्पीड K-RAIL या सिल्वरलाइन परियोजना को लेकर विरोध जारी हैं 

  • 529.45 किमी का यह सिल्वरलाइन कॉरिडोर कासरगोड और तिरुवंतपुरम को जोड़ता हैं 
  • इसकी परिचालन गति 200 किमी/घंटा हैं। इसलिए, कथन 1 सही हैं 
  • इसने वर्तमान में 10 से 12 घंटो की तुलना में अब 4 घंटे से कम समय लगेगा 
  • मध्यवर्ती स्टेशनो में कोल्लुम, चेंगन्नूर, कोट्ट्यम, अर्नाकुलम, कोच्चि हवाई अड्डा, त्रिसूर, तिरूर, कोझिकोड और कन्नूर शामिल है। 
  • इसके सञ्चालन में जीवाश्म ईधन का उपयोग न के बराबर होगा   
  • बता दे की यह 100% नवनीकरण ऊर्जा का उपयोग करता हैं 
  • यह सतत विकास लक्ष्य 13- 'क्लाइमेट एक्शन' को प्राप्त करने में मदद करेगा। 
  • इसलिए कथन 2 सही हैं 

 

Q. 9  सतलुज यमुना लिंक(SYL) नहर फिर से चर्चा में हैं। सतलुज नदी के संबंध में निम्नलिखित कथनो पर विचार करें:


1. यह सिंधु नदी की पाँच सहायक नदियों में सबसे लम्बी हैं 

2. यह नदी दक्षिण-पश्चिम हिमांचल प्रदेश से निकलती है 


उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/ से सही है/हैं ?

A. केवल 1 

B. केवल 2 

C. 1 और दोनों   

D. न तो एक और न ही 2 


उत्तर: ऑप्शन: A (केवल 1) 


व्याख्या: हरियाणा विधानसभा ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर को पूरा करने की माँग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया हैं 


  • सतलुज नदी, सिंधु नदी की पाँच सहायक नदियों में सबसे लम्बी हैं , इसलिए, कथन 1 सही हैं  यह हिमालय के उत्तरी ढलान पर दक्षिण-पश्चिम तिब्बत में लांगा झील से निकलती है। इसलिए कथन 2 सही नहीं हैं 
  • यह भारत मे हिमांचल प्रदेश से प्रवेश लार पंजाब के मैदान से होते हुए बहती हैं 
  • एक बार पूरा हो जाने के बाद, SYL नहर दोनों राज्यो के बीच रावी और व्यास नदियों के पानी को साझा करने सक्षम होगी 

  

 Q. 10  निपाह वायरस के संबंध में निम्नलिखित कथनो पर विचारो करें:


1. यह रोग पटारोपस(pTEROPUS) जीनस के 'फ्रूट बैट' या 'फ्लाइंग फॉक्स' क माध्यम से फैलता हैं 

2. हालाँकि इसका प्रसार (SARS -CoV-2) की तुलना में बहुत धीमा हैं लेकिन मृत्युदर अधिक हैं 


उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से सही हैं/है ?


A.  केवल 1 

B. केवल 2 

C. 1 और 2 दोनों 

D. न तो 1 और न ही 2 


उत्तर: ऑप्शन; C (1 और 2 दोनों)


व्याख्या: हाल ही पुणे के इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजीके वैज्ञानिको ने एक रिसर्च पब्लिश की हैं 

  • इसके मुताबिक छः राज्यों के चमगादड़ो में निपाह वायरस संक्रमण (NiV) के खिलाफ एंटीबॉडी मिली है, संक्रमण की चपेट में आने के बाद यह एंटीबॉडी विकसित होती हैं 
  • निपाह वायरस  (NiV) महामारी की संभावना को बड़ा सकता हैं 
  • हालाँकि, इसका प्रसार SARS-CoV-2 की तुलना में बहुत धीमा हैं, लेकिन इसमें मृत्यु दर अधिक हैं। इसलिए, कथन 2 सही हैं  
  • यह रोग पटारोपस जीनस के 'फ्रूट बैट' या 'फ्लाइंग फॉक्स' (चमगादंन) के माध्यम से फैलता हैं इसलिए, कथन 1 सही हैं 
  • यह मलेशिया, बांग्लादेश और भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशो में प्रकोप का कारण बनता हैं 


आज का सवाल: 


ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:


1. यह पोर्टल लोगो को एक सिंगल पॉइंट फैसिलिटी देता हैं जहाँ अनुमति, पंजीकरण और लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता हैं 

2. यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सेवाएं मुहैया करेगा 

3. यह पोर्टल निजी सैटेलाइट टीवी चैनल, कम्युनिटी और प्राइवेट रेडियो चैनल सहित सभी हितधारकों को सेवाएँ देता हैं 


उपर्युक्त में कौन-सा कथन सही हैं ?


A. केवल 1 

B. केवल 2 और 3 

C. केवल 1 और 3 

4 उपर्युक्त सभी 


#HealthDay #ECTA #SilverLineProject 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें