रोजर बिन्नी बने BCCI के 36वें अध्य्क्ष :
- भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी मंगलवार को BCCI के 36 वें अध्यक्ष चुने गए, वे अब पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की जगह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का सञ्चालन करेंगे।
- बिन्नी को BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में निर्विरोध चुना गया है , जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के सचिव चुने गए।
- आशीष शेलार कोषाद्यक्ष, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, और देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव रहे।
- ICC के चेयरमैन पद पर चर्चा नहीं: 67 वर्षीय बिन्नी भारत में अगले साल होने वाले one day World Cup से पहले पद संभाल रहे है। अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर हालाँकि कोई अभी तक चर्चा नहीं है।
- ICC का अगला चेयरमैन अगले महीने में मेलबर्न में बोर्ड की बैठक के दौरान चुना जायेगा।
![]() |
Roger Binny (रॉजर बिन्नी) BCCI President |
20 ऑक्टूबर तक होना है नामांकन :
AGM में हिस्सा लेने वाले एक राज्य इकाई के अधिकारी ने कहा, जहाँ तक ICC में भारत के प्रतिनिधित्व का सवाल है तो इस फैसले को पदाधिकारी करेंगे। ICCI के चेयरमैन पद को लेकर कोई चर्चा नहीं की गयी है।
इसकी चेयरमैन पद के लिए नामांकन की समय सीमा 20 अक्टूबर है, बोर्ड के इस उम्मीदवार को नामित करने की संभावना काम है
धूमल IPL के अध्यक्ष:
निर्वतमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल को अविशेष डालमिया के साथ IPL सञ्चालन परिषद् में जगह मिली। धूमल IPL के नए अध्यक्ष होंगे, वह बृजेश पटेल की जगह लेंगे।
MK जी मजूमदार की बोर्ड की शीर्ष परिषद् में आम सभा का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।
महिला IPL को मंजूरी:
आम सभा ने पहले महिला IPL को भी मंजूरी दी जिसमे पांच टीमें होंगी, यह अगले साल मार्च में होगा सूत्रों से पता चला है की टीमों की बिक्री कैसे होगी और टूर्नामेंट का सञ्चालन कैसे होगा इसका फैसला सञ्चालन परिषद् जल्द ही करेगा
मुख्य खबरे:
- पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की जगह लेंगे पूर्व World Champion team के मेंबर रोजर बिन्नी
- लगातार दूसरी बार कोई पूर्व क्रिकेटर दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड की कमान संभालेंगे
World Cup के सफल गेंदबाज:
- बिन्नी 1983 में One day विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने टुर्नाम्नेट में सर्वाधिक 18 विकेट लिए थे
रोजर बिन्नी ने भारत को 2000 Ad में Under -19 World cup दिलाया:
बिन्नी की कोचिंग में अंडर -19 टीम ने 2000 में पहली बार विश्व कप जीता था। टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ थे, उसके बाद 2007 में पश्चिम बंगाल की टीम के मुख्य कोच बने
हम खिलाड़ियों की चोटों को कम करके उसमे सुधार करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है।
हम इसकी तह तक जायेंगे और देखेंगे की चोटों को कैसे कम किया जा सकता है। स्वदेश से अधिक जीवंत विकेट बनाने की जरुरत है ताकि जब हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे देश का दौरा करे तो उन्हें किसी तरह का परेशानी ना हो। ...रोजर बिन्नी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें