आईये जानते है एक नज़र में आज की महत्वपूर्ण खबरे : Daily Current Affairs
- 1 मार्च को मनाया गया विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
- केंद्रीय मंत्री (rail) अश्विनी वैष्णव आज करेंगे कॉन्क्लेव- 2022 (conclave 2022) का उद्घाटन
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति प्रांगण में आरोग्य वनंम का किया उद्घाटन
- सतत विकास लक्ष्यों (sustainable development goals) को अपनाने में भारत रहा 120 वें स्थान पर
- चेन्नई में सड़क पर रहने वाले जानवरों के इलाज के लिए भारत की पहली मोबाइल एंबुलेंस की की शुरुआत
- प्रोफ़ेसर दीपक धर वॉल्ट्जभान मेडल के लिए चुने गए जो की अब तक पहले भारतीय रहे (IISER professor Deepak Dhar becomes first Indian to bag Boltzmann Medal)
- 7 मई, 2022 को वियतनाम में होंगे 31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल
- फरीदाबाद (गुरुग्राम) में आयोजित किया जाएगा 35 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला
- तमिलनाडु के सीएम (मुख्यमंत्री) एम के स्टालिन की आत्मकथा 'उंगलिल ओरुवन ' का किया गया विमोचन
- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ में शामिल होने की औपचारिक अनुरोध पर किए हस्ताक्षर
- गूगल ने भारत में शुरू किया ' प्ले पास ' सब्सक्रिप्शन
आईये ऊपर दिए गए करंट अफेयर्स के इन मुद्दों को विस्तार में समझते है:
QUESTION 1 प्रत्येक वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
१- 1 मार्च
२- 2 मार्च
३- 3 मार्च
४- 4 मार्च
उत्तर: 1 मार्च
व्याख्या: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है, इसकी शुरुआत 1990 में की गई थी
इस बार की थीम 'आपदा के समय विस्थापित लोगों की सुरक्षा से है ' जो किसी भी देश को छोड़कर कहीं और जा रहे है यानि की पलायन कर रहे है इसका मुख्या उद्देस्य उनकी सुरक्षा करना
उदाहरण : वर्तमान की रूस और यूक्रेन विवाद को समझते हैं , जो लोग वहां से पलायन कर रहे हैं
- नागरिकता संबंधी प्रावधान भारत संविधान के किस भाग में है? - भाग संख्या (ii) (5 -11) अनुछेद
- नागरिकता संबंधित अनुच्छेद कब से लागू होगा (26 नवंबर 1949)
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने एकल नागरिकता है या दोहरी नागरिकता ? - दोहरी नागरिकता
- NOTE : जहां पर संघवाद है वहां पर दोहरी नागरिकता होती है , भारत में एकल नागरिकता है जिसे UK से अपनाया गया है।
- सिविल सर्विस डे कब से मनाया जाता है और इसके जनक किसे कहा जाता है? - कार्निवाल फादर ऑफ सिविल सर्विस जिसकी शुरुआत 21 APR 1947 की गयी।
QUESTION 2.) 3 मार्च 2022 को केंद्रीय मंत्री लक्ष्मी वैष्णव एनआईसी (NIC) कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगे यह इनका कौन सा संस्करण है?
1- पहला
3- तीसरा
3- दूसरा
4- चौथा
उत्तर: तीसरा
व्याख्या: 3 मार्च 2022 को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव एनआईसी (NIC) कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगे इस बार का इनका यह तीसरा संस्करण है।
होस्ट करने वाला विभाग: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी (NIC)
उद्देश्य : विभाग और मंत्रालय को तकनीकी का महत्व समझाना (सरकार+उद्योग + टेक्नोलॉजी को एक ही मंच पर लाना इसका मुख्या उद्देश्य है, अश्वनी वैष्णव वर्तमान में रेल मंत्री और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी है )
- हाल ही में भारतीय मंदिर वास्तु कला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ' देवालयम ' कहां पर आयोजित किया जा रहा है?- हंपी कर्नाटक (देवालयम )
- खजुराहो नृत्य महोत्सव और तानसेन संगीत महोत्सव कहां आयोजित किए जा रहे हैं?- खजुराहो नृत्य महोत्सव मध्य प्रदेश में जबकि तानसेन संगीत महोत्सव ग्वालियर मध्य प्रदेश में किया जा रहा है वैसे बात करे तो दोनों ही मध्यप्रदेश में ही आयोजित किये जा रहे है।
डेफ एक्सपो *(DEFEXPO) 2022 का आयोजन कहां किया जाएगा?
Ans: गांधीनगर गुजरात में और इस बार की इसकी THEME : "भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाना" है। दूसरी ओर, एक्सपो के लिए मुख्य संदेश "गर्व का मार्ग" है।
DefExpo का 12वां संस्करण 10-14 मार्च 2022 मार्च में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।
प्रमुख बिंदु
- डेफएक्सपो रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें भूमि, नौसेना, वायु के साथ-साथ मातृभूमि सुरक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाता है।
- DefExpo 2022 का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मानिभर्ता प्राप्त करने के विजन पर निर्माण करना और 2024 तक $ 5bn रक्षा निर्यात लक्ष्य तक पहुंचना है। डेफएक्सपो का 11वां संस्करण 2020 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित किया गया था।
डार्कथॉन-2022 (DARK THAN 2022) का आयोजन कहां किया जाएगा ? - New Delhi
व्याख्या: हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau- NCB) ने साइबर विशेषज्ञों के लिये डार्क वेब में गुमनाम बाजारों की पहचान को उजागर करने के लिये प्रभावी समाधान खोजने हेतु एक 'डार्कथॉन' लॉन्च किया है।
भारत में ड्रग कानून प्रवर्तन के मामले में नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत NCB ने हाल के दिनों में महत्त्वपूर्ण मामलों में सफलता प्राप्त की है।
डार्कथॉन-2022 में प्रतिभागियों को ‘डार्कवेब क्रॉलिंग’ के आधार पर सक्रिय नशीली दवा तस्करों तथा उनसे संबंधित नए बाज़ारों की पहचान करने एवं इनऐक्टिव लोगों को रिहा करने तथा डिजिटल फुटप्रिंटिंग पर दवाओं की बिक्री करने वाले डार्कनेट बाज़ारों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करने के लिये एक "समाधान" प्रदान करना होगा।
महामारी के प्रकोप के बाद भारत में पार्सल या कूरियर के माध्यम से नशीली दवाओं की बरामदगी में लगभग 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उनमें से एक बड़ी संख्या डार्कनेट बाज़ारों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हुई है।
(Narcotics Control Bureau- NCB : सत्य नारायण प्रधान के महानिदेशक)
READ MORE: VIDEO CREDIT UTKARSH CLASSES
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें