Daily current affairs in Hindi | हिंदी करेंट अफेयर्स 04 April 2022 current affairs। UPSC/PCS । UPSC exam
Q.1 निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:
1- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) भू-विरासत स्थलों की पहचान और संरक्षण के लिए जिम्मेदार है
2- GSI संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का एक सम्बन्ध कार्यालय है
3- शिवालिक जीवाश्म पार्क को हाल ही में भू-विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है
उपरोक्त में से कौन से कथन सही है ?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1 , 2 और 3
उत्तर: Option C (केवल 1 और 3)
व्याख्या:
- भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अभी हाल ही में भारत के हिमालय क्षेत्र में 2 जियो-लॉजिकल हेरिटेज साइट्स की पहचान की है
- इनमे शामिल है: हिमाचल प्रदेश का शिवालिक फॉसिल पार्क और सिक्किम स्ट्रोमैटोलाइट बुक्सा फार्मेशन इसलिए 3 कथन सही है
- भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण देश में भू-विरासत जगहों और राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक स्मारकों की पहचान व उनके संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है इसलिए 1- कथन सही है
- हालाँकि दूसरे कथन को इसलिए गलत मानेगे क्योकि यह संस्था खान मंत्रालय के दायरे में आती है न की संस्कृति मंत्रालय
Q.2 निम्नलिखित ने कौन-से कार्य राजा रवि वर्मा से जुड़े है ?
1. तीन पुजारिन
2. द्रौपदी हरण
3. हंस से बात करतीं दम्पति
उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/ से सही है/हैं ?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2, और 3
उत्तर: OPTION B: केवल 2 और 3
व्याख्या: भारतीय आधुनिक कला के तौर पर प्रसिद्द राजा 'रवि राम वर्मा' अपनी,नवीन चित्रकारी मे भारतीय देवी-देवताओ के वास्तविक चित्रों को उकेरने के लिए जाने जाते है।
- राजा रवि वर्मा एक बार फिर चर्चा में है, दरसल आगामी 6 अप्रैल को उनकी एक कृति द्रौपदी वस्त्रहरण को पहली बार प्रदर्शनी में रखा जायेगा
उनकी प्रमुख कृतियों में शामिल है:
- विलेज वेले: (गावं की रंगोली)
- लेडी लॉस्ट इन थॉट
- द आर्केस्ट्रा
- अर्जुन और सुभद्रा
- लेडी विल लॅप
- द ब्रोकन
- जबकि तीन पुजारिन 'जमिनी रॉय' की कृति है इसलिए इस प्रश्न का उत्तर B सही होगा
Q. 3 निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:
1. डेसीबल स्केल रैखिक मापक (लीनियर स्केल) होता है
2. ग्रीन मफलर ध्वनि प्रदुषण को कम करने की तकनीकी है
3. UNEP की रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद दुनिया में ध्वनि प्रदुषण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है
उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1और 2
B. केवल 2
C. केवल 1 और 3
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर:B (केवल 2)
व्याख्या: ध्वनि प्रदुषण पर जारी UNEP की एक रिपोर्ट में मुरादाबाद का नाम आने से विवाद खड़ा हो गया है
- UNEP की सूचि में मुरादाबाद के अलावा दिल्ली,जयपुर, कोलकाता, आसनसोल, का नाम भी शामिल है
- इस सूचि में ढाका सबसे ऊपर है न की मुरादाबाद (यह पुरे विश्व में 2 नंबर पर आता है) इसलिए तीसरा कथन गलत है
- ग्रीन मफलर ध्वनि प्रदुषण को कम करने की एक तकनीकी है जिसमे घनी आबादी या ज्यादा शोर वाली जगह के आसपास 4 से 6 पंकितीय में पौधारोपण किया जाता है इसलिए दूसरा कथन सही है
- डेसीबल स्केल लघुगणकीय है न की रैखिक इसलिए पहला कथन भी गलत है
Q. 4 निम्नलिखित में कौन-से देश तुर्कमेनिस्तान से सीमा साझा करते है ?
1. ईरान
2. अफगानिस्तान
3. उज्बेकस्तान
उपर्युक्त में से कौन सा/ से सही है/हैं
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और ३
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: D (उपर्युक्त सभी)
व्याख्या: भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच हाल ही में समझौते हुए है। इनमे फाइनेंसियल इंटेलिजेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट पर समझौते भी शामिल है
- तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया में अवस्थित एक लैंड-लॉक कंट्री है
- इस देश की सीमाएं ईरान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, और कजाखस्तान से लगती है इसलिए इस प्रश्न का उत्तर d सही होगा
- यह पश्चिम में कैस्पियन सागर से भी सटा हुआ है
Q. 5 निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:
1. अट्टापड्डी केरल राज्य में अवस्थित है
2. भवानी नदी अट्टापड्डी से गुजरती है
3. हाल ही में अट्टापड्डी में कुछ प्रागैतिहासिक अवशेषों का पता लगा है
उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से सही है/हैं
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: D (उपर्युक्त सभी) यानि सभी कथन सत्य है
व्याख्या: हाल ही में अट्टापड्डी पहाड़ियों के इलाके में तीन नदियों के तट के आस-पास कुछ प्रागैतिहासिक अवशेषों का पता लगा है इसलिए 3 कथन सही है
- बता दे की हाल ही में भवानी, शिरूमणि और कोडुमकारा पल्लम या अनाक्कट्टी नदियाँ के पास पुरातात्विक खोज की गयी थीं
- भवानी नदी केरल अवस्थित अट्टापड्डी पहाड़ियों के पास उत्तर-पश्चिम में बहती है इसलिए 1 और 2 दोनों कथन सत्य है
Q. 6 निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिये:
1. अफगानिस्तान अफीम के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है
2. अफगानिस्तान स्वर्णिम त्रिभुज का हिस्सा है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
उत्तर: A (केवल 1)
व्याख्या: अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने पॉपी प्रोडक्शन (अफीम उत्पादक) पर रोक लगा दी है
- अफगानिस्तान में पॉपी प्रोडक्शन एक बड़ी मात्रा में आबादी के लिए कमाई का जरिया है
- आंकड़ो के मुताबिक अफीम उत्पादक के मामले में अफगानिस्तान दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक है इसलिए 1 कथन सही है
- अफगानिस्तान स्वर्णिम चतुर्भुज नहीं है बल्कि स्वर्णिम अर्द्ध-चंद्र का हिस्सा है इसलिए कथन 2 गलत है
- स्वर्णिम अर्द्ध-चंद्र में अफगानिस्तान के अलावा ईरान और पाकिस्तान भी शामिल है
- स्वर्णिम त्रिभुज क्षेत्र दक्षिण -पूर्व एशिया के तीन देशों लावोस, म्यांमार और थाईलैंड से मिलकर बनता है। यह क्षेत्र मैकांग और रुवाक नदियों के संगम पर अवस्थित है
- अफीम के अवैध व्यापार के मामले में म्यांमार, अफगानिस्तान के बाद दूसरे स्थान है
Q. 7 1980 का बच्चन सिंह case निम्नलिखित में किस मामले से सम्बंधित है ?
A. दहेज़
B. आरक्षण
C. इच्छामृत्यु
D. मृत्यु दंड
उत्तर: मृत्यु दण्ड
व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ट्रायल कोर्ट्स और हाईकोर्ट्स के फैसलों के तरीको पर चिंता जाहिर की है
- बच्चन सिंह के मामले में ही सुप्रीम कोर्ट्स ने 1980 में मृत्यु दंड की संवैधानिकता पर मुहर लगाई थीं
- इसके साथ ही जजों के लिए एक फ्रेमवर्क भी जारी किये ताकि वे आजीवन कारावास और मृत्यु दंड के फैसलों के बीच किन बातो का ध्यान रखे
- इधर CrPC पहले ही साफ है की इन दिनों के बीच आजीवन कारावास पर अधिक बल देना चाहिए
- मृत्यु दंड के मामले में जजों को ठोस कारण देना चाहिए
- रेयरेस्ट ऑफ रेयर फ्रेमवर्क के मुताबिक जज को अपराध को भड़काने और उसे कम करने वाले कारकों पर ध्यान देना चाहिए
Q. 8 अंटार्कर्टिका संधि के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिये:
1. इस पर 1959 में हस्ताक्षर किये गए है
2. इस संधि में 60 डिग्री दक्षिण अक्षांश के दक्षिणी हिस्से को कवर किया गया है
3. इसका उद्देश्य जरुरत पड़ने पर अंटार्कटिका का सैन्यीकरण करना है
उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A केवल 1
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 2
D उपर्युक्त सभी
उत्तर: C (केवल 1 और 2)
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में लोक सभा में भारतीय अंटार्कटिका विधेयक पेश किया है
- इस संधि पर साल 1959 में दस्तखत किये गए थे और 1961 में इसे लागु किया गया इसलिए 1 कथन सही है
- इस संधि के दायरे में 60 डिग्री दक्षिण अक्षांश के दक्षिणी हिस्से को कवर किया गया है इसलिए दूसरा 2 कथन भी सही है
- इस संधि का उद्देश्य अंटार्कटिका का विसैन्यीकरण करना है इसलिए 3 कथन गलत है
- भारत ने इस संधि पर 1983 में हस्ताक्षर किये
- अभी तक 54 देशो ने इस संधि पर हस्ताक्षर कर चुके है
Q. 9 राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम , 2005 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिये:
1. इस अधिनियम का विचार सबसे पहले 1991 में PB नरसिम्हा राव ने सामने रखा था
2. इस कथन को मुख्य तौर पर ग्राम पंचायत ही लागु कराती है
3. कॉन्ट्रैक्टर्स को शामिल करने पर रोक लगायी गयी है
उपर्युक्त में कौन-से कथन सही है ?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर : D (उपर्युक्त सभी)
व्याख्या: मनरेगा योजना के तहत पिछले 5 सालो में कर्नाटक में अच्छी खासी प्रगति हुयी है
- 2005 का यह कानून लोगो को 'काम का अधिकार देता' है
- इस कानून का प्रस्ताव सबसे पहले 1991 में PB नरसिम्हा राव ने सामने रखा था
- यह लोगो को 100 दिन के रोजगार का गारंटी देता है
- इस कानून को मुख्य रूप से ग्राम पंचायत ही लागु करतीं है इसलिए 2 कथन सही है
- कानून के तहत कॉन्ट्रैक्टर्स को शामिल करने पर रोक लगायी गयी है इसलिए 3 भी कथन सही है
Q. 10 निम्नलिखित देशो पर विचार कीजिए:
1. बेल्जियम
2. जर्मनी
3. पोलैंड
4. स्वीडन
उपर्युक्त में से कौन-से देश नीदरलैंड के साथ सीमा साझा नहीं करते है ?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3 और 4
D. केवल 1 और 4
उत्तर: C (केवल 3 और 4)
व्याख्या: मानवीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी इन दिनों नीदरलैंड के दौरे पर है
- यह देश उत्तर पश्चिम यूरोप में अवस्थित है
- इसे हॉलैंड के नाम से भी जानते है
- एम्स्टर्डम यहाँ की राजधानी है जबकि सरकारी काम, हेंग से होते है।
- यह पूर्व में जर्मनी और दक्षिण में बेल्जियम से सीमा साझा करता है इसलिए C उत्तर होगा
- इसके उत्तर में उतरी सागर है
Q. 11 मानव जीनोम परियोजना (HGP) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:
1. 1998 में पहली बार HGP के विचारो को सामने रखा गया
2. इसके अनुसार वर्तमान में संभवतः 50,500 मानव जीनोम मौजूद है
उपर्युक्त कथनो में से कौन- सा कथन सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. 1 और 2
C. केवल 2
D. न तो एक और न ही 2
उत्तर: A (केवल 1)
व्याख्या: कुछ वैज्ञानिको के मुताबिक, मानव के आनुवंशिक मामलों में उन्होंने पहली सूचि (कैटेलॉग) तैयार की है
HGP :
- यह एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोगात्मक शोध कार्यक्रम है
- इसक लक्ष्य मानव के सभी जीनो की मैपिंग और समझ विकसित करना है
- मानव के सभी जीनों को एक साथ मिलाकर जीनोम कहा गया है
- 1998 में पहली बार HGP के विचारो को सामने रखा गया इसलिए पहल कथन सही है
- इस परियोजना से जुड़े वैज्ञानिको के मुताबिक 20,500 मानव जीनोम मौजूद है इसलिए 2 कथन गलत है
आज का सवाल:
Q. 12 उत्परिवर्तन (MUTATION) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:
1. जब एक विषाणु प्रतिकृत (REPLICATE) करता है तो यह हूबहू उसी की तरह होता है
2. उत्परिवर्तन के साथ विषाणुओ को कभी-कभी वेरिएंट भी कहा जाता है
3. सभी वेरिएंट स्ट्रेन होते है लेकिन सभी स्ट्रेन वेरिएंट नहीं होते है
उपर्युक्त कथन में से कौन-सा/से सही है/हैं
A केवल 1 और 2
B केवल 2
C केवल 1 और 3
D उपर्युक्त सभी
उत्तर: B (केवल 2)
- जब एक विष्णु प्रतिकृति (REPLICATE) करता है तो यह हु-ब-हु उसी की कॉपी नहीं होती है इसलिए कथन 1 सही नहीं है।
- उत्परिवर्तन के साथ विषाणुओ को कभी-कभी वेरिएंट भी कहा जाता है। इसलिए कथन 2 सही है।
- सभी स्ट्रेन वेरिएंट होते है लेकिन सभी वेरिएंट स्ट्रेन नहीं होते है इसलिए कथन 2 सही है
Daily current affairs in Hindi | हिंदी करेंट अफेयर्स 19 March 2022 current affairs
Content credit Dristhi IAS
#UNEP #NAREGA #CURRENTAFFAIRSINHINDI
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें