Daily current affairs in Hindi। 05 April 2022


Daily current affairs in Hindi | हिंदी करेंट अफेयर्स 05 April 2022 current affairs। UPSC/PCS । UPSC exam

Daily current affairs in Hindi। 05 April 2022 - source unsplash
Daily current affairs in Hindi। 05 April 2022 - source unsplash


Q. 1 चालू खाता घाटा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिये:


1 चालू खाता केवल वस्तुओ और सेवाओं में निर्यात और आयात का रिकॉर्ड रखता है 
2 चालू खाता घाटा घरेलु उत्पाद (GDP) के प्रतिशत के रूप में मापा जाता है 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं 


A. केवल १
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों 
D. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: B केवल 2 


व्याख्या: वर्ष 2021-2022 में भारत व्यापार घाटा 87.5% तक बढ़कर रिकॉर्ड ₹192 बिलियन हो गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष में ₹102 बिलियन था 

  • इसका कारण विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से पेट्रोलियम आयात में हुई तेज़ से वृद्धि से है 
  • दरसल, चालू खाता, वस्तुओं और सेवाओं में निर्यात के साथ-साथ हस्तांतरण भुगतान को भी रिकॉर्ड करता है। अतः 1 सही नहीं है 
  • यह शेष विश्व के साथ देश के लेंन- देन का प्रतिनिधित्व करता है और पूजी खाते की तरह, देश के भुगतान संतुलन (BOP) का एक घटक है 
  • चालू खाते में घाटा तब होता है जब आयातिक वस्तुओ और सेवाओं का मूल्य निर्यात किये गए मूल्य से अधिक हो जाता है। 
  • इसे सकल घरेलु उत्पाद (GDP) के प्रतिशत के रूप में मापा जाता है। अतः कथन 2 सही है। 
  • चालू खाता अधिशेष (करेंट अकाउंट बैलेंस) की गणना के लिए सूत्र है :
  • करंट अकाउंट बैलेंस = ट्रेड गैप + नेट करंट ट्रांसफर + नेट इनकम अब्रॉड 
  • व्यापर अंतराल = निर्यात-आयात 

 Q.2 नियत फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनिकी के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनो पर विचार करे:


1 NFC विद्युत चुम्बकीय रेडियो फील्ड के माध्यम से डाटा प्रसारित करता है 
2 डाटा ट्रांसफर होने के लिए NFC - एबल डिवाइस का या तो आपस में भौतिक रूप से जुड़ा होना या एक-दूसरे से कुछ सेंटीमीटर के भीतर होना जरुरी है 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं 


A. केवल 1 
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों 
D. न तो 1 और न ही 2 


उत्तर: ऑप्शन C (1 और 2 दोनों) 


व्याख्या: गूगल PAY ने PINE  लैब्स के सहयोग से हाल ही में भारत में एक नयी सुविधा 'टैप' टू पे फॉर UPI की शुरुआत की है 

  • यह सुविधा नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक का उपयोग कराती है 
  • NFC एक काम दुरी की वायरलेस कन्नेक्टविटी तकनीक है 
  • यह सिंगल टच के जरिये NFC -सक्षम उपकरणों को आसानी से आपस में जुड़ने और जानकारी साझा करने में सक्षम बनाता है। 
  • NFC दो उपकरणों के बीच संचार को सक्षम करने के लिए विद्युत चुंबकीय रेडियो फील्ड के माध्यम से डाटा प्रसारित करता है।  अतः कथन सही है 
  • दोनों उपकरण में NFC चिप्स होने चाहिए, क्योकि इसमें लेंन-देन बहुत काम सूरी के भीतर होता है। 
  • डाटा ट्रांसफर होने के लिए NFC- सक्षम डिवाइस का या तो आपस में भौतिक रूप से जुड़ा होना या एक-दूसरे से कुछ सेंटीमीटर की दुरी होना जरुरी है। अतः कथन 2 सही है। 

Q.3 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) निम्नलिखित में से किस वायु प्रदूषक को ट्रैक करता है:


1. कार्बन मोनोऑक्साइड 
2. सल्फर डाइऑक्साइड 
3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
4. एरोसौल्ज़ 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं 

A. केवल 1 और 2 
B. केवल 2,3 और 4 
C. केवल 1,3 और 4 
D. 1,2,3 और 4 

उत्तर: OPTION: D (1,2,3 और 4) 



व्याख्या: विश्व स्वस्थ्य संगठन के वायु गुणवत्ता डाटाबेस, 2022 के अपडेट के अनुसार, लगभग पूरी वैश्विक आबादी (99%) WHO द्वारा तय की गयी वायु गुवत्ता की सीमा से अधिक बुरी हवा में साँस ले रही है 

  • इन निकर्षो ने WHO को जीवाश्म ईधन के उपयोग पर अंकुश लगाने और वायु प्रदुषण के स्तर को कम करने के लिए अन्य ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया है। 
  • बता दे, की वायु गुणवत्ता सूचकांक या AQI (air quality index) से मापा जाता है 
  • AQI (air quality index) एक थर्मामीटर की तरह काम करता है जो 0 से 500 डिग्री तक काम  करता है 
  • हालाँकि, तापमान में बदलाव दिखाने की बजाय , AQI -Air quality index हवा में प्रदूषक की मात्रा में बदलाव को दिखाता है ,

AQI -Air quality index के पॉंच प्रमुख वायु प्रदूषकों को ट्रैक करता है:


  1. ग्राउंड लेवल पर OZON 
  2. कार्बन मोनोऑक्साइड   
  3. सल्फर डाइऑक्साइड 
  4. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
  5. वायुजनित कण, या एरोसोल 
  • इसलिए, विकल्प D सही है 

Q.4 निम्नलिखित में से कौन-सा देश हंगरी के साथ सीमा साझा करता है:

1. पोलैंड 
2. ऑस्ट्रिया 
3. बुल्गारिया 
4. बेलारूस 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:


A. केवल 1, 2 और 4 
B. केवल 1 और 4 
C. केवल 2 
D. 1, 2, 3 और 4 

उत्तर: ऑप्शन: C (केवल 2) 


व्याख्या: प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की चौथी जीत से हंगरी में लोकतंत्र के और अधिक नष्ट होने का खतरा बताया जा रहा है 

हंगरी की सीमा पश्चिम में ऑस्ट्रिया, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में सर्बिया, क्रोएशिया, और स्लोवेनिया, दक्षिण-पूर्व, में रोमानिया, उत्तर-पूर्व में यूक्रेन और उत्तर ने स्लोवाकिया से लगती है।  इसलिए विकल्प (C) सही है। 

 Q.5 मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनो पर विचार करे:


1. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार अमेरिका के संविधान से प्रेरित है 
2. स्वर्ण सिंह सिमित की सिफारिशों पर भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया था 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं 


A. केवल 1 
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों 
D. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: ऑप्शन: B (केवल 2) 


व्याख्या: अटॉर्नी जनरल ने कहा है की सर्वोच्च न्यायलय, 'संसद' को संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों को लागु करने के लिए कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकता है।  मौलिक कर्तव्यों को संविधान के अनुच्छेद 51 (A) (भाग IV A) के तहत निर्दिष्ट किया गया है। 

  • ये भारत के आदर्शो को बनाये रखने और इसके विकास और बेहतरी में योगदान देने का प्रेस करते हैं
  • मौलिक कर्तव्यों का विचार रूस के संविधान (तत्कालीन) सोवियत संघ से प्रेरित है 
  • अतः कथन 1 सही नहीं है 

  • इन्हे 42वें संविधान अधिनियम, 1976 द्वारा स्वर्ण सिंह सिमित की सिफारिश पर संविधान के भाग IV-A में शामिल किया गया था। अतः कथन 2 सही है। 
  • इनकी संख्या मूल रूप से 10 थी लेकिन 86वें संविधान संसोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से एक और मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया था 
  • राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की ही तरह, मौलिक कर्तव्य भी अपनी प्रकृति में गैर-न्यायिक है 

Q. 6 जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (IPCC) के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनो पर विचार करें:

1. इसकी स्थापना 1998 में विश्व मौसम विज्ञानं संगठन और संयुक्त और राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गयी थी 
2. यह पैनल हर कुछ वर्षो में स्वयं वैज्ञानिक अनुसन्धान करके मूल्याङ्कन रिपोर्ट प्रकाशित करता है 

उपर्युक्त कथनो में से कौन- सा/से कथन सही नहीं है/हैं ?


A.  केवल 1 
B. केवल 2 
C. दोनों 1 और 2 
D. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: ऑप्शन: C (दोनों 1 और 2) ये दोनों सही नहीं है विकल्प में कौन गलत है वह पूछा गया है ध्यान दे !

व्याख्या: इंटर-गवर्मेंटल पैनल ऑन क्लीमेंट चेंज (IPCC) में अपनी नवीनतम रिपोर्ट में एक गंभीर चेतावनी दी है 
  1. IPCC संयुक्त राष्ट्र की संस्था है 
  2. IPCC report  यह जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित विज्ञानं का आकलन करता है 
  3. IPCC की स्थापना 1988 में विश्व मौसम विज्ञानं संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा की गयी थी इसलिए कथन 1 सही नहीं है। 
  4. इसका मुख्य कार्य जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित आकलन रिपोर्ट, विशेष रिपोर्ट और कार्यप्रणाली रिपोर्ट तैयार करना है 
  5. हालाँकि, IPC स्वयं वैज्ञानिक अनुसन्धान से जुड़ा नहीं है।  अतः कथन 2 सही नहीं है 
  6. यह दुनियाँ भर के वैज्ञानिक से जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित सभी प्रासंगिक जानकारियाँ इकट्ठा करने और तार्किक निष्कर्ष निकालने के लिए कहता है 

Q. 7 उपन्यास, ''The Hunchback of Notre Dame" निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखा गया है?

A. विक्टर ह्यूगो 
B. अलकलेजेंड्रे डुमास 
C. मार्किस दी साडे
D. होनोर डी बाल्जैक 

उत्तर: ऑप्शन: A (विक्टर ह्यूगो)


व्याख्या: लगभग तीन साल पहले पेरिस का ऐतिहासिक गिरजाघर-नोट्रे डैम में आग लगने से तबाह हो गया था 
  • समय का दबाब और झगड़ो ने पेरिस में नोट्रे-डैम (Notre Daime) कैथेड्रल के पुनिर्माण को जटिल बना दिया 
  • दुनियाँ भर में मशहूर एक ऐतिहासिक स्थल का बहुत बड़ा सांस्कृतिक महत्व है 
  • फ़्रांसिसी उपन्यासकार विक्टर ह्यूगो (1802-1885) ने अपने 1831 के उपन्यास  ''The Hunchback of Notre Dame" में इस कैथेड्रल चर्च के बारे में बताया है । इसलिए विकल्प (A) सही है 
  • ऑस्ट्रिया संगीतकार फ्रांज शिम्ट (1874-1939) ने ह्यङ्गो के उपन्यास पर आधारित रोमांटिक ओपेरा 'नोट्रे -डेम ' लिखा था 
  • बता दे, की कैथेड्रल 1163 से 1345 के बीच निर्मित फ़्रांसिसी सांस्कृतिक पहचान के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकों में से एक है। 


Q.8 'Stand up India Yojana' के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनो पर विचारो करे:

1. यह अनुसूचित जाति, अनुसूचित, जनजाति और महिला उधारकर्ता को ऋण की सुविधा प्रदान करता है 
2. ऋण राशि 10 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच हो सकती है 
3. इस योजना को हाल ही में 6 साल पुरे हो सकती हुए है 

दिए गए कथनो में से कौन से सही हैं ?


A केवल 1 और 2 
B केवल 2 और 3 
C केवल 1 और 3  
D 1, 2 और 3 

उत्तर: ऑप्शन D (1, 2 और 3) 


व्याख्या:  आज 'Stand up India Yojana' की छठी वर्ष गांठ मनाई जा रही 
  • यह योजना 5 अप्रैल 2016 को शुरू की गयी थी इसलिए, कथन 3 सही है 
  • यह अनुसूचित जाति, अनुसूचित, जनजाति और महिला उधारकर्ता को ऋण की सुविधा प्रदान करता है।  इसलिए कथन 2 सही है 
  • 2019-20 में  'Stand up India Yojana' को 2025 तक बड़ा दिया था 

Q. 9 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनो पर विचार करे:


1. यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक वैधानिक निकाय है 
2. इसकी स्थापना 2005 में हुयी थी 

उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से सही है/हैं 


A. केवल 1 
B. केवल 2 
C. 1 और दोनों 
D. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: ऑप्शन:   A (केवल 1) 


व्याख्या: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण (NCPCR) ने कार्यकर्त्ता हर्ष मंदर की एक कहानी को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर NCERT से स्पष्टीकरण माँगा है 

  • इसे बाल प्राधिकरण संरक्षण आयोग (CPCR) अधिनियम, 2005 के तहत मार्च 2007 में स्थापित किया गया था इसलिए, कथन 2 सही नहीं है  
  • यह महिला एवं बाल महिला विकास मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक निकाय है।  इसलिए कथन 1 सही है 
  • यह सुनिश्चित करता है की सभी कानून, नीतियाँ, कार्यक्रम और प्रशानिक तंत्र भारत के संविधान में निहित बाल अधिकार परिप्रेक्ष्य के अनुरूप हों। 
  • यह 'बाल अधिकारों' पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन को भी लागु करता है 
  • बता दे की किसी बच्चे को 0 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के रूप में परिभाषित करता है 


Q. 10 दंड प्रक्रिया के (पहचान) विधेयक के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनो पर विचार करे:

1. यह कैदियों की पहचान अधिनियम, 1920 को बदलने का प्रयास करता है 
2. यह पुलिस और जेल अधिकारियो को कानूनी रूप से दोषियों के रेटिना और आइरिस स्कैन को एकत्र, संग्रहित करके विश्लेषण करने की अनुमति देता है 

उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?


A. केवल 1 
B. केवल 2 
C. दोनों 1 और 2 
D. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर: ऑप्शन: C (दोनों 1 और 2) 


व्याख्या: हाल ही लोकसभा ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया है 
  • यह विधेयक 1920 के कैदियों की पहचान अधिनियम को रीप्लेस करने का प्रयास करता है इसलिए, कथन 1 सही है 

  • यह बिल पुलिस और जेल अधिकारियो को क़ानूनी रूप से दोषी लोगो के रेटिना और आइरिस स्कैन के सैंपल को एकत्र करने, संगृहीत करने और विश्लेषण करने की अनुमति देता है।  अतः कथन 2 सही है 
  • माप के इस रिकॉर्ड को संग्रह की तारीख से 75 साल की अवधि के लिए रखा जायेगा 
  • अगर दोषियों की और से नाप लेने का कोई विरोध होता है तो इसे IPC की धारा 186 (लोक सेवक को बाधित करना) के तहत अपराध मन जायेगा 

  • इसके लिए 3 महीने की जेल या 500 रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते है 


आज का सवाल :

निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिये:

1. राष्ट्रीय समुद्री दिवस, मुंबई से लन्दन के लिए भारतीय फ्लैग मर्चेंट पॉट SS लॉयल्टी की पहली यात्रा की याद में मनाया जाता है 
2. सभी मेजर और माइनर पोर्ट संघ सूचि का हिस्सा है 
3. सभी बंदरगाह भारत सरकार द्वारा नियुक्त न्यायी बोर्ड द्वारा शामिल होते है 

उपर्युक्त कथनो में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं 


A. केवल 1 और 2 
B. केवल 2 
C. केवल 1 और 3 
D. 1, 2 और 3 

उत्तर: ऑप्शन: C (केवल 1 और 3)


व्याख्या:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस (5 अप्रैल) के मौके पर भारत के गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद किया 

  • 5 अप्रैल, 1999 को मुंबई से लन्दन तक यात्रा करने वाले प्रथम फ्लैग  मर्चेंट (flag merchant ) पोत 'SS loyality' की पहली यात्रा के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है अतः कथन  1 सही है 
  • भारत के बंदरगाह को मेजर और माइनर बंदरगाह के रूप में वर्गीकृत किया गया है 
  • मेजर बंदरगाहों का स्वामित्व और प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है और माइनर यानि छोटे बंदरगाहों का स्वामित्व और प्रबंधन राज्य sarkaro के पास होता है अतः कथन 2 गलत है 
  •  प्रत्येक मेजर बंदरगाह भारत सरकार द्वारा नियुक्ति न्यासी बोर्ड द्वारा शासित होता है 
  • उनके कार्यो में बंदरगाहों की योजना, प्रबंधन और सञ्चालन शामिल है।  अतः कथन 3 सही है 

 #AQI #NCPCR #STANDUPINDIA 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें